विभिन्न शहरों से अयोध्या की दूरी (Vibhinn Shahron Se Ayodhya Ki Doori)
अयोध्या जो श्री राम जी की जन्मभूमि है और ये शहर इसलिए प्रसिध्द माना जाता है कि यहां पर श्री राम जी का पूरा बचपन बीता है और सबसे बड़ी बात की यहां उनका मंदिर का होना जिसमें उनकी मूर्ति का स्थापित किया गया है। अयोध्या में श्री राम जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से लोग आते है और यहां आकर वो एक अलग ही ऊर्जा महसूस करते है।
अलग-अलग शहरों से अयोध्या की दूरी है जिससे पूरा करने के लिए आपको अलग-अलग प्रकार के साधन मिल जाते है और इस पूरी यात्रा का आनन्द ले सकते है। अयोध्या तक आने के आपको सरकारी/ प्राइवेट बस दोनों ही मिल जाता है और बाकी साधन में ट्रेन, कैब, टैक्सी या फिर आपने निजी वाहन का भी प्रयोग कर सकते है।
विभिन्न शहरों से अयोध्या कैसे जायें (Vibhinn Shahron Se Kaise Jayen)
यदि आप अयोध्या जाने के लिए सोच रहे है और इसके लिए आपको कोई भी जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट में हम आपको सारी जानकारी देगें जिससे आप अपनी यात्रा को पूरा कर सकते है। किसी भी शहर से यात्रा के लिए आपको वहां से मिलने वाले साधन, अलग-अलग शहरो से अयोध्या तक आने की दूरी, इसमें लगने वाला समय और इस यात्रा को करने में कुल कितना खर्चां पड़ सकता है इस विषय पर पूरी जानकारी आपको दी जायेगी तो इस पोस्ट को आप ध्यानपूर्वक समझकर पढिए।

विभिन्न शहरों से अयोध्या कैसे जायें (Vibhinn Shahron Se Kaise Jayen)
यदि आप अयोध्या जाने के लिए सोच रहे है और इसके लिए आपको कोई भी जानकारी नहीं है तो इस पोस्ट में हम आपको सारी जानकारी देगें जिससे आप अपनी यात्रा को पूरा कर सकते है। किसी भी शहर से यात्रा के लिए आपको वहां से मिलने वाले साधन, अलग-अलग शहरो से अयोध्या तक आने की दूरी, इसमें लगने वाला समय और इस यात्रा को करने में कुल कितना खर्चां पड़ सकता है इस विषय पर पूरी जानकारी आपको दी जायेगी तो इस पोस्ट को आप ध्यानपूर्वक समझकर पढिए।
| शहर का नाम | शहरों से अयोध्या के बीच की दूरी | तय करने में समय | बस का किराया | ट्रेन का किराया | कार का किराया | कैब का किराया | |
| 1. | गोरखपुर से अयोध्या | 135 किमी | 2.5-3 घण्टे | ₹220-250 | ₹140-500 | ₹900-1100 | ₹2500-2800 |
| 2. | झांसी से अयोध्या | 450 किमी | 8-9 घण्टे | ₹600-700 | ₹275-600 | ₹3200-3500 | ₹6500-7500 |
| 3. | मेरठ से अयोध्या | 600 किमी | 10-11 घण्टे | ₹900-1100 | ₹350-950 | ₹4500-5200 | ₹8500-9500 |
| 4. | बरेली से अयोध्या | 365 किमी | 6-7 घण्टे | ₹550-600 | ₹245-650 | ₹2200-2500 | ₹4500-5000 |
| 5. | कुशीनगर से अयोध्या | 185 किमी | 3-4 घण्टे | ₹300-350 | ₹150-200 | ₹1300-1600 | ₹3000-3500 |
| 6. | बाराबंकी से अयोध्या | 100 किमी | 1-2 घण्टे | ₹150-200 | ₹60-150 | ₹700-900 | ₹2000-2200 |
| 7. | अलीगढ़ से अयोध्या | 500 किमी | 8-9 घण्टे | ₹750-850 | ₹300-850 | ₹3600-4000 | ₹7000-8000 |
| 8. | सिध्दार्थनगर से अयोध्या | 140 किमी | 3-4 घण्टे | ₹220-250 | ₹100-200 | ₹1000-1300 | ₹2500-3000 |
| 9. | महाराजगंज से अयोध्या | 185 किमी | 4-5 घण्टे | ₹280-320 | ₹150-200 | ₹1300-1500 | ₹3200-3800 |
| 10. | देवरिया से अयोध्या | 180 किमी | 4-5 घण्टे | ₹280-320 | ₹145-500 | ₹1300-1600 | ₹3200-3800 |
| 11. | बलरामपुर से अयोध्या | 120 किमी | 2-3 घण्टे | ₹180-250 | ₹100-200 | ₹800-100 | ₹2200-2600 |
| 12. | आगरा से अयोध्या | 480 किमी | 6-7 घण्टे | ₹700-900 | ₹300-800 | ₹4000-4500 | ₹7500-8500 |
| 13. | बलिया से अयोध्या | 260 किमी | 5-6 घण्टे | ₹400-450 | ₹200-550 | ₹1800-2000 | ₹4500-5000 |
| 14. | गजियाबाद से अयोध्या | 630 किमी | 9-10 घण्टे | ₹1000-1200 | ₹360-980 | ₹5000-5500 | ₹9000-10000 |
| 15. | गाजीपुर से अयोध्या | 210 किमी | 5-6 घण्टे | ₹320-400 | ₹150-500 | ₹1500-1800 | ₹3500-4200 |
अयोध्या तक जाने के सभी प्रकार साधन (Ayodhya Tak Jane Ke Sabhi Parivahan Saadhan)
आप किसी भी शहर में मौजूद हो आपके लिए सभी प्रकार के साधन उपलब्ध है जिससे आप अपनी यात्रा को पूरा कर सकते है। अयोध्या का सफर तय करने के लिए आपको बस, ट्रेन, कार, कैब और टैक्सी जैसे सारे साधन मिल जाते है और इस साधन से लगने वाला समय, किराया और तय करने की दूरी की सारी जानकारी ऊपर सारणी में दी गयी है जिससे आप आपने सफर को बिल्कुल ही अच्छे से पूरा कर सकते है।
Related Post in Full Details :-
1).Mathura Se Ayodhya Ka Safar : Krishna Nagri Se Ram Nagri ka Beautiful Safar
2).Kushinagar Se Ayodhya Kaise Pahunche? Sabse Aasan Rasta Orr Free me Rahne ki Suvidha
सड़क मार्ग द्वारा (By Road)
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसें आपको 24 घण्टे मिल जाती है ये सभी बसें सरकार द्वारा चलाई जाती है और इसमें किराया भी न्यूनतम लगता है। ये सभी बसें अपने जिलों के सभी प्रमुख जिलों से पूरी तरह से जुड़े रहते है। इस साधन द्वारा आप अपनी यात्रा को बेहद अच्छे तरीके से पूरा कर सकते है।
रेल मार्ग द्वारा (By Train)
अयोध्या में दो मुख्य रेलवे स्टेशन मौजूद है – अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम जंक्शन ये दो अयोध्या में स्थित है। ये स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़े रहते है। अगर आप भी अयोध्या के लिए सफर कर रहे है तो ये दो स्टेशन आपको देखने को मिलती है और यदि इस स्टेशन से आपको अयोध्या राम मंदिर जाना है तो इसके लिए आपको ऑटो या टैक्सी मिल जाती है जो आपको सीधा राम मंदिर तक ले जाती है।
हवाई मार्ग द्वारा (By Air)
यदि आप अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए उनके मंदिर जाना चाहते है और इस सफर को हवाई जहाज से तय करना चाहते है इस बात की जानकारी दें कि ये केवल कुछ ही शहरों से आपको हवाई यात्रा मिलती है और वो केवल प्रमुख शहर ही होते है। अयोध्या में मौजूद महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है और यहां आपको सभी प्रमुख शहरो से आने-जाने के लिए हवाई जहाज मिल जाते है। अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुँचने के बाद आपको ऑटो या टैक्सी मिल जाती है जो आपको सीधा राम मंदिर तक ले जाती है।
Ayodhya me Free me Rukne ki Jagah ( अयोध्या में फ्री में रुकने की जगह)
अयोध्या में रुकने के लिए आपको संचालित धर्मशालाएं मिल जाती है जो आपको फ्री में रहने की सुविधा देती है। तो इसकी पूरी जानकारी आपको देते है-
बिड़ला धर्मशाला, श्री रामबालक दासजी गुजराती धर्मशाला, जानकी महल, संत रविदास ट्रस्ट, दर्शन भवन, हनुमानबाग, सीताराम विहार कुंज।
यहां आपको रहने की पूरी सुविधा मिल जाती है लेकिन आपको अपने साथ अपना आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है नहीं तो आपको रहने की सुविधा नहीं मिल पाएगी।
Ayodhya Me Rukne Ke Liye Hotel (अयोध्या में रुकने के लिए होटल)
यदि आप भी अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए जाते है और वहां आपको रुकने के लिए किसी भी प्रकार के होटल के बारे में नहीं पता है तो नीचे सारी जानकारी दी गयी है-
अयोध्या में कम बजट में रुकना है तो इसके लिए आपको धर्मशाला या आश्रम बेहतर रहता है क्योंकि यहां आपको रुकने के लिए 2 से 3 बेड और बिस्तर मिल जाती है जिसका किराया लगभग ₹200-₹300 रुपये तक का होता है। यदि आपको प्रीमियम या लग्जरी होटल चाहिए तो अयोध्या में रुकने के लिए आपको मिल जाती है। इस प्रकार के होटल में किराया लगभग ₹1500-₹4000 रुपये तक लगते है।
Frequently Ask Question Apne Shahar Se Ayodhya
प्रश्न- अयोध्या किस भगवान का जन्मस्थल है और यहाँ किस भगवान का मंदिर है?
उत्तर- अयोध्या श्री राम जी का जन्मस्थल है और यहाँ इन्हीं का मंदिर है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है।
प्रश्न- अयोध्या में कम खर्चे में रुकने के लिए कौन सी जगह अच्छी है?
उत्तर- अयोध्या में कम खर्चे में रुकने के लिए धर्मशाला या आश्रम अच्छी जगह है।
अयोध्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए के लिए यहाँ किल्क करें…





