देवरिया से अयोध्या की दूरी
देवरिया से अयोध्या की दूरी (Deoria se Ayodhya ki Duri) अगर आप भी अयोध्या श्री राम जी दर्शन के जाने चाहते है तो हम आपको इस पोस्ट में अयोध्या जाने की वह पूरी जानकारी देगें जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपनी इस यात्रा को पूरा कर सकते है तो इस पोस्ट की सारी जानकारी को आप ध्यान से और समझ कर पढ़िएगा। जिससे आपको यात्रा में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

देवरिया से अयोध्या कैसें जायें
देवरिया से अयोध्या जाने के लिए आपको सारी सुविधा मिल जाएगी जिससे आप अपनी इस यात्रा को कर सकते है। इसके लिए आपको बहुत सारी सरकारी तथा प्राइवेट बसें मिल जाएगा इसके अलावा आपको समय-समय चलने वाली ट्रेंने मिल जाएगा जो आपको सीधा अयोध्या तक ले जाएगीं और अगर आपको अपने पूरे परिवार के साथ या फिर दोस्त, कपलस हो तो आप अपने खुद की कार या टैक्सी से इस सफर को पूरा कर सकते है।
इसमें सबसे अच्छें साधन की बात करें तो अगर आपके पास खुद का कोई साधन है जिससे आप अयोध्या जा सकें तो आप उससे जा सकते है मगर आप पहली बार इस यात्रा को तय कर रहे है तो इस यात्रा को आप दिन में ही करिए क्योंकि रात के समय आपको रास्ते को समझनें में दिक्कत हो सकती है।
Deoria se Ayodhya By Bus
देवरिया से अयोध्या (Deoria se Ayodhya By Bus) की दूरी लगभग 182-195 KM है जिसको आप बस से भी पूरा कर सकते है। इसके लिए आपको देवरिया बस स्टेशन पर तमाम सरकारी तथा प्राइवेट बसें मिल जाएगीं जो आपको अयोध्या तक लो जाएगीं। इस दूरी को तय करने में लगभग 3 घण्टे 30 मिनट से लेकर 4 घण्टे 30 मिनट का समय लग सकता है जो गोरखपुर-खलीलाबाद-बस्ती होते हुए अयोध्या तक ले जाएगा।
अगर हम इस यात्रा की तय करने में लगने वाले बस के किराये की बात करें तो सरकारी बसों का किराया लगभग 277-316 रुपये तक पड़ सकता है और अगर प्राइवेट बस की बात करें तो इसका किराया लगभग 400-500 रुपयें तक लग सकता है।
Related Post in Full Details :-
1).
Deoria se Ayodhya By Train
(Deoria se Ayodhya By Train) रामलला के दर्शन के लिए अगर आप भी अयोध्या ट्रेन से जाना चाहते है तो आपका यह निर्णय ठीक है। देवरिया से अयोध्या की कुल दूरी लगभग 211-214 KM की है इसे आप बिल्कुल आराम से बिना किसी दिक्कत के तय कर सकते है। इसको तय करने में लगने वाले समय की बात करे तो इसको आप लगभग 5-6 घंटे के अंदर पूरा कर लेगे।
यह समय मौसम और यातायात साधन पर निर्भर है तो अगर जाना है तो सबसे अच्छा समय सुबह का है क्योंकि इसमें भीड़ का डर नहीं रहता है ट्रेन बिल्कुल खाली रहती है जिससे आप समय पर अयोध्या पहुंच भी जायेगें और सुबह के समय सुहानें मौसम का आनंद भी ले सकेगें। इसमें किरायें की बात की तो इसमें लगने वाला किराया लगभग 180-200 रुपयें तक का है जो स्लीपर(SL) सीट का है।
अगर आप एसी सीट टिकट बुक करना चाहते है तो आप 3AC टिकट का किराया लगभग 520-550 रुपयें तक और 2AC टिकट का 720-750 रुपये तक लगता है। अब आप कैसे जाने चाहते है ये अपने बचत का देखकर तय कर लीजिए क्योंकि कम समय है तो आप स्लीपर टिकट बुक कर सकते है और सुबह के समय की ट्रेने उपलब्ध है तो आपको सुबह ही निकलना बेहतर रहेगा।
Deoria To Ayodhya Road Map
Deoria se Ayodhya By Car
देवरिया से अयोध्या (Deoria se Ayodhya By Car) जाने के लिए अगर आप खुद की गाड़ी का उपयोग करना चाहते है तो ये सबसे अच्छा निर्णय है क्योंकि इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आयेंगी केवल रास्ते आपको याद रहनें चाहिए। देवरिया से अयोध्या की दूरी कार या टैक्सी से करना है तो इसके बीच की दूरी लगभग 190-200 KM है जिसको आप बिल्कुल आराम से तय कर सकते है। इस दुरी को तय करने में समय की बात की जायें तो इसमें लगभग 3-4 घंटे का समय लग जाता है। इस सफर को तय आप सड़क मार्ग से पूरा करेगें जो चौरा-चौरी, खलीलाबाद से बस्ती के रास्ते अयोध्या तक ले जाती है।
इसके लिए आप किसी भी टैक्सी या कैफ की भी बुक कर सकते है मगर इसमें किराया ज्यादा लग जाता है तो आप अपना बचत भी देखकर चलिए क्योंकि सफऱ में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आयें। इस यात्रा को आप सुबह के समय अच्छे तरीके से कर सकते है क्योंकि इसमें आपको किसी भी प्रकार की ट्रैफिक नहीं देखनें को मिलेगी। इस यात्रा को सुबह ही तय करने से आपको बेहद सुंदर दृश्य और सुहानें मौसम का आनंद मिलेगा।
Deoria se Ayodhya By Aeroplane
देवरिया से अयोध्या (Deoria se Ayodhya By Aeroplane)जाने के लिए अगर आप हवाई जहाज का सहारा लेना चाहते है तो हम आपको इस बात का जानकारी दे दें कि देवरिया से अयोध्या जाने के लिए आपको कोई भी सीधी उड़ान नहीं मिल पाएगी क्योंकि देवरिया में कोई भी हवाई अड्डा नहीं है। अगर आपको हवाई जहाज से ही सफर करना है तो आपको इसके लिए देवरिया के निकट स्थित गोरखपुर में जाना पड़ेगा।
देवरिया से गोरखपुर जाने के लिए आपको रेलगाडी भी मिल जाएगी या अगर आपको सड़क से जाना है तो आप सड़का से भी जा सकते है। गोरखपुर पहुंचनें पर आप सीधा गोरखपुर हवाई अड्डे पर जाए यहां से आपको सीधी उड़ान मिलेगी जो आपको सीधा अयोध्या हवाई अड्डे तक पहुचा देगी। अयोध्या पहुचनें के बाद आप ऑटो या टैक्सी से राम मंदिर जा सकते है जो लगभग 10 किमी की दूरी पर ही है।
Frequently Ask Question Deoria to Ayodhya tour
प्रश्न- अयोध्या हवाई अड्डा से राम मंदिर की दूरी कितनी है?
उत्तर- अयोध्या हवाई अड़डा जो महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के नाम से जाना जाता है। इस हवाई अड्डे से राम मंदिर की दूरी लगभग 8-10 किमी है।
प्रश्न- देवरिया के पास कौन सा हवाई अड्डा मौजूद है?
उत्तर- देवरिया के पास खुद का कोई हवाई अड्डा नहीं है लेकिन देवरिया के निकट ही गोरखपुर स्थित है जहां हवाई अड्डा मौजूद है।
प्रश्न- देवरिया से अयोध्या के सबसे अच्छा कौन सा साधन है?
उत्तर- देवरिया से अयोध्या जाने के लिए सबसे अच्छे साधन की बात की जाए तो इसमें सबसे अच्छा साधन कार या कैफ है जिसमें आप अपनी यात्रा बेहद अच्छे तरीके से कर सकते है।
अयोध्या के बारे में अधिक जानकारी के लिए के लिए यहाँ किल्क करें…





